इसमें कोई शक नहीं है कि भारतीय युवा पूरे विश्व में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं और जिस तेजी से हम अपने देश की तरक्की का सपना देख रहे हैं, उसमे हमारी युवा पीढ़ी हर क्षेत्र में सफलता के नए आयामों को छू रही है। इन सबके बीच एक सवाल यह है कि क्या व्यक्तिगत विकास और खुद को सेपरेट रखने की सोच एक स्वस्थ्य समाज का निर्माण कर सकेंगी? समाज की ज़रूरतों और मुसीबतों को जनता की आवाज़ बनकर सत्तानशी तक पहुंचने की ज़िम्मेदारी भी अब युवाओं को अपने जवान कंधे पर रखनी होगी। विश्व की सबसे विशाल लोकतंत्र की आधी से अधिक आबादी के रगों में जब जवान लहू की वेग दौड़ती हो, तब यह लाज़मी है कि उनका प्रतिनिधित्व भी उनमें से ही कोई करे। राजनीति की परिभाषा लोग अपनी समझ के अनुसार गढ़ते हैं मगर वास्तविकता कुछ और कहती है।राजनीति राष्ट्रीय व्यवस्था एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को सुचारू व सुगम बनाने की प्रणाली है। इसके अपने मूल्य एवं नीतियां हैं, जो सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के उच्च आदर्शों से ओत-प्रोत है। इसे विडंबना ही कह सकते हैं कि आज़ाद भारत में जयप्रकाश नारायण के छात्र आंदोलन के बाद...
आए दिन आपको खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती होंगी कि फलां जगह पर एक लड़के ने लड़की के मुंह पर ऐसिड डाला या किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड की पर्सनल फोटो इंटरनेट में डाली। इसे कहते हैं रिवेंज पॉर्न। जब कोई अपने पार्टनर से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक चला जाए, इसी को ही कहते हैं रिवेंज पॉर्न। इन दिनों बदला लेने की यह प्रवृति बेहद कॉमन होती जा रही है। बदला लेने के लिए कुछ लड़के-लड़कियों पर कई तरह से हमला करते हैं। ऐसिड अटैक, कत्ल या फिर उनका करैक्टर हनन के कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन इंटरनेट के युग में एक और शब्द प्रचलन में है जिसे 'रिवेंज पॉर्न' कहते हैं। इसमें बदला लेने की प्रवृति इस कदर हावी रहती है कि व्यक्ति बदला लेने के लिए किसी भी हद तक गिर जाता है। क्या है 'रिवेंज पॉर्न' अपने एक्स पार्टनर से बदला लेने के लिए अगर आप कोई घिनौना और घटिया रास्ता अपनाता है, तो उसे कहा जाता है रिवेंज पॉर्न। इसमें बदला लेने का जूनून व्यक्ति में इस कदर हावी रहता है कि वह उस हद तक चला जाता है कि जितना घटिया चीज वह अपने पार्टनर के लिए कर सकता है, करता है। इसमें उसका मकसद उसे अधिक से अधिक हर्...